शादी से इंकार करने पर किशोरी ने पी लिया जहर, मौत
पीलीभीत, जुलाई 30 -- पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय हाईस्कूल की छात्रा की जहरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के दौरान बरेली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। करीब 15 दिन तक बरेली के निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। किशोरी की मौत के बाद पूर्व में दर्ज मुकदमे में मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब मुकदमे में और गंभीर धाराएं जोड़े जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। परिजनों के मुताबिक गांव के एक किशोर ने करीब छह माह पहले शादी का भरोसा देकर छात्रा से नजदीकियां बढ़ाईं। परिवार को जानकारी होने पर दोनों पक्षों में बातचीत हुई थी और बालिग होने पर विवाह कराने का आश्वासन दिया गया था। आरोप है कि बाद में आरोपी और उसके परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.