शादी समारोह से वापस आ रहे युवक को पीटकर किया अधमरा
मऊ, मई 11 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के धरौली निवासी युवक को विगत शुक्रवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे शादी समारोह से वापस आते समय गांव के मनबढ़ों ने लाठी डंडे और धारदार हथियार से मारपीट कर अधमरा कर दिया। सूचना पर उसे बचाने पहुंचे तीन लोगों को भी मनबढ़ों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सात नामजद सहित कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के धरौली निवासी सत्येन्द्र कुमार पुत्र सुदामा ने कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराते हुए बताया कि विगत शुक्रवार की रात करीब साढ़े 11 बजे गांव का युवक अंगद पुत्र संतलाल गांव के ही एक शादी समारोह के निमंत्रण में शामिल होने के बाद घर वापस आ रहा था। यह भी पढ़ें- शादी समारोह से लौट रहे युवक को धारदार हथियार से वार कर किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.