लखीमपुरखीरी, मई 13 -- पड़रिया तुला। एक शादी समारोह से वापस आते वक्त एक कार लखीमपुर भीरा राजमार्ग के लखहा जंगल थाना फूलबेहड़ में अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस दुर्घटना में पड़रिया तुला निवासी तीन युवक घायल हो गए है। जिसमें एक गम्भीर घायल का इलाज लखीमपुर में चल रहा है। भीरा थाना क्षेत्र के पड़रिया तुला निवासी अखिलेश राज अपने दोस्त कमल गुप्ता व हिमांशु गुप्ता के साथ कार से मंगलवार की शाम अपने साले की शादी समारोह में मीरपुर लखीमपुर गए थे। देर रात शादी समारोह से वापस आते वक्त लखीमपुर भीरा राजमार्ग के लखहा जंगल में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सुन्दरवल चौकी पुलिस ने तीनों घायलों को कार से निकालकर इलाज ...