शादी समारोह से लौट रहे युवक पर डंडों से जानलेवा हमला
गुड़गांव, मई 20 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। शादी से लौटते वक्त गांव खंडेवला में युवक पर डंडो से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने पटौदी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम तिरपड़ी निवासी अर्जुन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ मई को अपने गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस शादी में उनका दोस्त साहिल भी आया था। शादी के बाद अर्जुन अपने एक अन्य दोस्त राहुल के साथ साहिल को वापस उसके गांव खंडेवला छोड़ने गए थे। यह भी पढ़ें- रोडरेज में युवक से मारपीट कीहमले का विवरण वापसी के समय खंडेवला गांव में रामप्रसाद मंदिर के पास अचानक एक युवक ने उन पर डंडे से हमला कर दिया। हमला होते ही राहुल बाइक से उतरकर भाग गया, जिसके बाद युवक ने अर्जुन को डंडों से बेरहमी से पीटा। अर्जुन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही बेहोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.