शादी समारोह से लौट रहे युवक को धारदार हथियार से वार कर किया लहूलुहान
गंगापार, मई 10 -- इलाके के बाबूपुर गांव के सामने शनिवार रात एक शादी समारोह से बाइक से लौट रहे दो युवकों को पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने रोक लिया और एक युवक के ऊपर लोहे के रॉड कटवासा आदि से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर यूपी डायल 112 पुलिस पहुंची और इलाज के लिए सीएचसी चाका ले गए जहां गंभीर होने के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। खून से लथपथ और बेहोशी हालत में युवक को देख परिजनों में रोना पिटना मच गया था। घूरपुर थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी छोटेलाल पटेल ने घूरपुर थाने में दी तहरीर में बताया कि शनिवार की रात करीब 9 बजे उनका पुत्र दिलीप कुमार और गांव का लाला पटेल पुत्र रामसूचित, युवराज गेस्ट हाउस मुरलीकोट बसवार से शादी समारोह खाना खाकर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाबूपुर टावर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.