कानपुर, दिसम्बर 6 -- बिधनू शंभुआ चौराहे के पास शुक्रवार देर रात पड़ोसी के साथ बाइक से शादी समारोह से लौट रहे युवक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया है। घटना के बाद चालक डंपर समेत भाग निकला। शंभुआ निवासी 30 वर्षीय सुनील कुमार शुक्रवार को पड़ोसी संतोष के साथ बाइक से परौली गांव स्थित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। शंभुआ बाजार चौराहे के पास सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें सुनील की डंपर के पहिये की चपेट में आकर मौके पर मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे संतोष घायल हो गए। घटना के बाद चालक डंपर समेत मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ शव कब्जे में ले लिया है। कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.