शादी समारोह से लौट रहे युवक की अलीगढ़ मार्ग पर दुर्घटना में मौत, बच्ची समेत चार लोग घायल
अमरोहा, अप्रैल 20 -- दोस्त के संग शादी से लौट रहे थाना डिडौली क्षेत्र के कस्बा जोया निवासी युवक की अलीगढ़ मार्ग पर हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। सामने से आ रही बाइक से दुर्घटना के बाद सड़क पर गिरे युवक को अज्ञात वाहन कुचलकर भाग निकला। हादसे में बच्ची समेत चार लोग घायल भी हुए, जिन्हें हसनपुर सीएचसी से उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना रविवार रात करीब 9:30 बजे रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली के नजदीक हुई। थाना डिडौली के कस्बा जोया निवासी 32 वर्षीय राजू पुत्र मुरारी अपने कस्बा निवासी दोस्त हरिओम पुत्र चमन के साथ रहरा के ग्राम गंगवार में राजकुमार के घर शादी में शिरकत कर बाइक से बुरावली लौट रहा था। यह भी पढ़ें- हादसे में युवक की मौत, चार लोग घायल जैसे ही उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.