शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत
बोकारो, जुलाई 8 -- बोकारो, प्रतिनिधि । टाटा-धनबाद हाईवे पर पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के बेरानी मोड़ के समीप सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और तीनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। मृतकों की पहचान भंडारो निवासी हीरालाल महतो के पुत्र आर्यन महतो, संथालडीह निवासी अमृत महतो के पुत्र अमर महतो व भवानीपुर साइड निवासी दुलाल महतो के पुत्र सुमित महतो के रूप में हुई है। तीनों युवकों की उम्र करीब 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
मामले की जानकारी पिंड्राजोरा थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर किसी शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.