एटा, अप्रैल 29 -- शादी समारोह से लौटते समय बाइक सवार युवक को वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। अलीगढ़ थाना गंगीरी के गांव सहाजाबाद उदयपुर निवासी सुनील (40) पुत्र विक्रम सिंह शादी समारोह में शामिल होने के लिए आगरा गए थे। शादी में शामिल होने के बाद बाइक से मंगलवार रात को घर लौट रहे थे। मिरहची से आगे पहुंचे तभी वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सांस होने की उम्मीद पर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। दूसरी तरफ शिकोहाबाद रोड पर सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...