बुलंदशहर, मार्च 10 -- कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे- 34 बाईपास पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। जिसमें शादी समारोह से लौट रही महिला की मौत हो गई। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार की रात सिकंदराबाद देहात के गांव गफूरगढ़ी निवासी नेमवती (45 वर्ष) अपने परिवार के साथ सिकंदराबाद स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। बताया जाता है कि समारोह से वह अकेले ही पैदल रात करीब 9.30 बजे गांव वापस लौट रही थीं। क्योंकि मैरिज होम से गांव की दूरी अधिक नहीं है। भटपुरा कट के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने नेमवती को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर घायल हो गयी। कुछ देर बाद उसी समारोह से ही लौट रहे लोगों ने महिला को रोड पर घायल अवस्था मे...