हापुड़, मार्च 31 -- ग्राम बदरखा में शादी समारोह में मामूली विवाद के बाद युवक पर घात लगाकर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।गढ़ के गांव बदरखा निवासी सद्दाम अली 29 मार्च को गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। भोज के दौरान गांव के ही शकील के साथ कहासुनी हो गई, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने शांत करा दिया। कार्यक्रम से लौटते समय रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे इमामुद्दीन, शकील, सुहेल, अब्बुजर, अजनान, बाबू व दो अज्ञात ने उसे घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों के पास तमंचा, धारदार हथियार और लाठी-डंडे थे। इसी बीच इमामुद्दीन ने तमंचे से फायर किया, और पीड़ित बाल-बाल बच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.