नोएडा, अप्रैल 21 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। शहर के रिसोर्ट में शादी समारोह के दौरान महिला का पर्स चोरी हो गया। महिला के पर्स में नगदी और मोबाइल था। बैग चोरी करने वाला बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक हेरिटेज रिसॉर्ट में 15 अप्रैल को शादी समारोह था। इसमें शामिल होने आई आरती ने स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो खिंचवाने के लिए अपने पर्स को साइड में रखा था। इसी बीच बदमाश पर्स लेकर फरार हो गया। पर्स में 70 हजार रुपये, मोबाइल और घर की चाबियां थीं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें काले रंग की शर्ट पहने हुआ युवक स्टेज पर पहुंचा और मौका मिलने पर पर्स लेकर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी के जरिए चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.