फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 27 -- कायमगंज,संवाददाता। स्टेशन रोड स्थित एलवाई डिग्री कॉलेज के पास गुरुवार को एक ढाई साल का मासूम बच्चा अकेला बिलखता हुआ मिला। लोगों और पुलिस की सक्रियता से बच्चा चंद घंटों के भीतर ही अपने परिजनों से मिल सका। मासूम को सही-सलामत देख मां की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।स्टेशन रोड पर एलवाई डिग्री कॉलेज के समीप एक छोटे बच्चे को रोता देख राहगीर ठिठक गए। बच्चा डरा-सहमा था और अपना नाम-पता बताने में असमर्थ था। स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए बच्चे को चुप कराया और उसे लेकर सीधे कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में तैनात महिला कांस्टेबल भारती ने बच्चे को दुलार कर संभाला और उसकी देखभाल शुरू की। पुलिस ने बिना समय गंवाए मासूम की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा कर दी। इसी बीच बच्चे को तलाशते हुए उसके माता जहांआरा और पिता अकब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.