संभल, अप्रैल 25 -- गांव अतरासी निवासी राजेश पुत्र जयप्रकाश के घर बेटी का शादी समारोह था। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव डक नगला, जिला बदायूं निवासी विजेंद्र पुत्र कृपाल सिंह भी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। बुधवार देर रात शादी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जब विजेंद्र अपने घर लौटने के लिए बाहर खड़ी बाइक के पास पहुंचे, तो बाइक मौके से गायब मिली। पीड़ित ने गुरुवार को पंवासा चौकी पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- शादी समारोह में खड़ी दो बाइक चोरी,मामला दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...