अमरोहा, मई 12 -- गजरौला। शादी की बुकिंग करने गए फोटोग्राफर का ड्रोन और कैमरे सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया। जानकारी के अनुसार हापुड़ जिले के थाना बहादुरगढ़ के गांव चितौड़ा निवासी ओमवीर सिंह चौहान शादी समारोह में फोटोग्राफी का काम करते है। ब्रजघाट क्षेत्र के गांव बलवापुर में वह बीती 27 अप्रैल को शादी समारोह में फोटोग्राफी के लिए गए थे। यहां से बारात गई थी। बताया जाता है कि रात करीब आठ बजे मौसम बिगड़ गया और आंधी आने लगी। इस बीच जब ओमवीर अपना ड्रोन व कैमरा आदि सामान सुरक्षित स्थान पर रखने गए तो उन्हें एक युवक मिला जिसने एक घर में सामान यह कहकर रखवा दिया कि वह दुल्हन के परिवार से है। यह भी पढ़ें- शादी समारोह से ड्रोन और कैमरे चोरी इसके करीब 20 मिनट बाद जब ओमवीर सामान लेने उस घर में गए तो वहां मौजूद महिला ने सामान नहीं होने की बात कही। बत...