लखनऊ, फरवरी 18 -- सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के शहीद पथ स्थित राजपूताना रिजॉर्ट में शादी समारोह के दौरान बिजली गुल होने का फायदा उठाकर बदमाशों ने दुल्हन की मां का जेवर, नकदी से भरा बैग चोरी कर लिया। इस मामले में घटना के करीब दो सप्ताह बाद सोमवार रात पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नीलमथा के दुर्गापुरी तिराहा निवासी प्रेमचंद सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे की शादी के लिए 3 और 4 फरवरी 2026 को राजपूताना रिजॉर्ट बुक किया था। आरोप है कि 3 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे संगीत कार्यक्रम चल रहा था, तभी अचानक 5 से 7 मिनट के लिए बिजली चली गई। इसी दौरान दुल्हन की मां अंजू जायसवाल का लेडीज बैग गायब हो गया। पीड़ित के अनुसार बैग में मंगलसूत्र, सोने के झुमके, करीब 20 हजार रुपये नकद, घर की चाबियां और वन प्लस नॉर्ड-2 मोब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.