पलामू, अप्रैल 21 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में सोमवार की देर रात में गंभीर घायल अवस्था में लाए गए 35 वर्षीय युवक ओमप्रकाश प्रजापति को आन ड्यूटी चिकित्सक ने प्रारंभिक जांच में म1त पाया। अस्पताल से तत्काल घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर छतरपुर थाने की पुलिस उसे अपने परिसर में ले आया। छतरपुर के थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में ओमप्रकाश प्रजापति की मौत हो गई है जबकि उसका साला रिंकेश प्रजापति घायल है। यह घटना हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार की रात में घटित हुए हैं। यह भी पढ़ें- मदनपुर के शिवगंज बाजार के लिए निकले थे युवक, घटी घटना, पेज 3 लीड इसलिए शव को हुसैनाबाद थाना भेजा गया जहां सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सुर्पुद किया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.