मिर्जापुर, मार्च 1 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रामबाग के पास शुक्रवार की रात अनियंत्रित बाइक रेलिंग में टकराने में पुजारी की मौत हो गई। वह शादी समारोह से घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चुनार के सराय टेकौर मोहल्ला निवासी 53 वर्षीय सूर्यकांतमणि मौर्य उर्फ गुड्डू बाबा कैलहट स्थित देवी सेवा आश्रम दुर्गा जी मंदिर के पुजारी थे। वें शुक्रवार को रामबाग स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात यहां से वापस घर जाने के लिए निकले। रात लगभग एक बजे बाइक लेकर जैसे ही कुछ दूर पहुंचे। तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग में टकरा गई। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए। राहगीरों ने घायलावस्था में अधेड़ को देख उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चचेरी मोड़ में भर्ती क...