बाराबंकी, मई 1 -- बाराबंकी, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोर लापता हो गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस किशोर की तलाश में लगी है। पीड़ित मां ने थाना कोतवाली देवा में तहरीर देकर अपने पुत्र विवेक यादव के गुम होने की सूचना दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल की रात गांव में बृजमोहन तिवारी के यहां शादी समारोह आयोजित था, जिसमें देवी का पुत्र विवेक यादव रात करीब 8 बजे दावत खाने गया था। परिजनों के मुताबिक, रात लगभग 12 बजे तक विवेक को समारोह स्थल पर आर्केस्ट्रा के पास देखा गया, लेकिन इसके बाद वह अचानक लापता हो गया। परिवार वालों ने रात भर और अगले दिन तक आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद परेशान परिजनों ने थाना द...