शादी समारोह से किशोरी को ले गया युवक
फिरोजाबाद, अप्रैल 28 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में स्थित गेस्ट हाउस में शादी समारोह में अपने परिजनों के साथ आई किशोरी को एक युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़ित पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना मैनपुरी क्षेत्र से अपने परिजनों के साथ अपने परिजनों के साथ रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आई 16 वर्षीय किशोरी को अनुज पुत्र सुभाष चंद्र निवासी घिरोर मैनपुरी किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने किशोरी को काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित पिता ने आशंका जताते हुए कहा कि आरोपी आपराधिक किस्म का युवक है। वह बेटी के साथ कोई घटना अंजाम दे सकता है। पुलिस ने आरोपी अनुज पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.