शादी समारोह से किशोरी के अपहरण का आरोप
जौनपुर, मई 19 -- थानागद्दी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत एक गांव में शादी समारोह के दौरान 17 वर्षीय किशोरी के अपहरण का आरोप है। शौच के लिए गई किशोरी को कुछ दबंग युवक उठा लिए और नशीला पदार्थ पिलाकर वाराणसी ले गए। रातभर अपने पास रखने के बाद आरोपी उसे गांव के मंदिर के पास बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात उसके जेठ की पुत्री की शादी थी। घर में शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान किशोरी शौच के लिए बाहर गई थी। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उसका मुंह दबाकर उठा लिया और वाराणसी कैंट की ओर ले गए। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने किशोरी को नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेहोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.