उरई, जून 2 -- कोंच। संवाददाता कैलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह वाले घर में पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश को लेकर हमला बोल दिया। नाच-गाने के दौरान हुए हमले में महिलाओं संग मारपीट कर बदसलूकी और छेड़छाड़ करने का भी आरोप है। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिंदुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।सर्किल के थाना क्षेत्र कैलिया अन्तर्गत आने वाले एक ग्राम गांव के रहने वाले पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते रोज सोमवार देर रात उनके भांजे की शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था तभी पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने हमला बोल दिया। इतना ही नहीं नाच-गाना कर रही महिलाओं और लड़कियों संग भी बदसलूकी कर छेड़छाड़ की। दबंग पड़ोसियों ने विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट भी की। पीड़ित ने कैलिया थाने ...