हाथरस, मई 1 -- सहपऊ। सादाबाद जलेसर मार्ग पर गंदे नाले के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में देर रात आई बारात में हुए मारपीट एवं हंगामा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। बारात में किसी बात को लेकर शादी करा रहे बिचालिये से नोंक-झोंक हो गई। इसी को लेकर किसी बराती ने बिचालिए के कमर में टंगी पिस्टल खींच ली और हवा में लहरा दी । सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर हंगामा एवं मारपीट करने वाले वाले युवक वहां से भाग गए । इसके बाद ही दूल्हा-दुल्हन की शादी की अन्य रिस्में पूरी होने के बाद दुल्हन की विदा हुई। सीओ अमित पाठक का कहना है कि कन्या अथवा वर पक्ष की ओर से कोतवाली में किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.