पीलीभीत, मई 1 -- पूरनपुर। शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लग गई। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। गोली चलने के बाद अफरातफरी मच गई। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जांच पड़ताल की। घायल युवक के भाई की ओर से फायरिंग करने वाले आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी को तमंचा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- हर्ष फायरिंग में युवक की गर्दन में लगी गोलीघटना का विवरण बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर ता. महाराजपुर के रामनाथ की बेटी की शादी थी। पड़ोस के गांव सुआबोझ के रहने वाले जगतवीर पुत्र रामपाल अपने परिजनों के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए। बारात आने के बाद वर और वधू पक्ष के लोग बैंडबाजे पर डांस कर रहे थे। इस दौरान भीड...