पीलीभीत, जून 26 -- बिलसंडा। शादी में प्रतिबंध के बाद भी हर्ष फायरिंग रुक नहीं रही। बिलसंडा में बीती रात शाहजहांपुर से आई बारात में दूल्हे के चाचा के पैर में फायरिंग के दौरान गोली लग गई। इससे बारात में अफरातफरी मच गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने सीसीटीवी चेक कर डीबीआर कब्जे में ली है। दुल्हन पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगा है। घायल युवक को शाहजहांपुर से बरेली रेफर किया गया है। यह भी पढ़ें- बिलसंडा में शादी में हर्ष फायरिंग, दूल्हे के चाचा के पैर में लगी गोलीदूल्हे की पारिवारिक जानकारी बिलसंडा से सटे गांव घनश्यामपुर निवासी राजीव राठौर की बेटी खुशी की शादी शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के सरेली गांव निवासी प्रांशु से तय हुई। प्रांशु अपने चाचा रंजीत के साथ कामकाज में हाथ बंटाते हैं। बुधवार रात को बारात खुटार से बिलसंडा के बमरोली तिराहे पर स्थि...