सिमडेगा, अप्रैल 26 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के सलडेगा में एक शादी समारोह में हथियार दिखाकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट में घायल युवकों ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि रविवार की शाम तक थाना में मामला दर्ज नहीं हुआ था। घायल युवक आदर्श प्रसाद, राहुल, विकास और शिवम ने बताया कि शनिवार की रात सलडेगा में एक शादी समारोह में कुछ बात को लेकर उसके दोस्त विकास के साथ कुछ युवकों की बहस हो गई। जिसके बाद सलडेगा निवासी विक्रम प्रसाद और उसके कुछ साथी आ पहुंचे और हथियार निकालकर मारपीट शुरु कर दी। आदर्श के अनुसार विक्रम और उसके साथियों ने विकास पर हथियार के बट से वार किया था। जिससे विकास के सिर में गंभीर चोट लगी। आदर्श के अनुसार जब उन लोगों ने मारपीट का विरोध किया तब विक्रम और उसके साथियों ने उनल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.