शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बुजुर्ग की दुर्घटना में मौत
औरंगाबाद, अप्रैल 21 -- अंबा-नवीनगर रोड में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में घायल एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुटुंबा थाना के हेमजा गांव निवासी 60 वर्षीय बालमुकुंद शर्मा के रूप में की गई है। अंबा- नवीनगर रोड में दधपा बीघा मोड़ के समीप यह घटना घटी है। जानकारी के अनुसार बालमुकुंद शर्मा अपनी बहन के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। दधपा मोड़ के समीप एक हाईवा गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में जनसेवा संचालक और बाराती की मौत, नौ घायल दुर्घटना की सूचना पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और रोने बिलखने लगे। कुछ लोगों ने बुजुर्ग के बाइक से होने की सूचना दी। इधर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.