मुजफ्फरपुर, मई 8 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। बैजलपुर पंचायत के मानिकपुर गांव में शुक्रवार तड़के युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक उत्तरप्रदेश के सीतापुर जिले के लखीमपुर थाने के गोलाहपुर निवासी रंजीत वर्मा (35) था। वह साढ़ू के यहां शादी समारोह में आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। रंजीत की पत्नी नीमा देवी ने पुलिस को बताया कि चार मई को बहनोई सुरेंद्र राम के यहां शादी समारोह में आए थे। वे तीन दिनों से बीमार थे। शुक्रवार तड़के चार बजे सीने में दर्द हुआ और उनकी मौत हो गई। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। यह भी पढ़ें- शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत शव लेकर परिजन गोलाहपुर चले गए। यह भी पढ़ें- पेज 1 ...