अमरोहा, अप्रैल 23 -- गजरौला। शादी समारोह में शामिल होने आए युवक को डंडों से बेरहमी से पीट दिया गया। युवक का पैर टूट गया। अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर पुलिस को दी गई है।मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र के गांव सुंदरपुर चाऊपुरा निवासी सुमित वर्मा परिवार के साथ मंगलवार रात गजरौला में भानपुर रेलवे फाटक मार्ग पर संचालित एक बैंक्वेट हाल में शादी समारोह में शामिल होने आया था। वहां बारात चढ़त के दौरान सुमित के भाई पुष्पेंद्र की प्रशांत और उसके साथ आए कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। इसके बाद पुष्पेंद्र अपनी ताई को छोड़ने के लिए मायापुरी ले गया। यह भी पढ़ें- शादी समारोह में भिड़े दो पक्ष, मारपीट व लाठी डंडे चले आरोप है कि वहां से लौटते समय पहले से खड़े प्रशांत व उसके साथियों ने पुष्पेंद्र को घेर लिया और बेरहमी से मारपीट की। पुष्पेंद्र का पैर ...