शादी समारोह में विवाद शांत कराने गए युवक से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
औरैया, जून 23 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद को शांत कराने गए युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरुवाई गांव निवासी 35 वर्षीय शिव बाबू पुत्र जयराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव में परचूनी की दुकान संचालित करता है। सोमवार रात गांव में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान जनपद इटावा के मानपुर गांव निवासी कल्लू पुत्र लल्लू अपने कुछ साथियों के साथ उसकी दुकान पर पहुंचे और आपस में विवाद करने लगे। शिव बाबू के अनुसार जब उसने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने और विवाद शांत कराने का प्रयास किया तो आरोपित उससे अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आईं। घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.