शादी समारोह में विवाद के बाद घर में घुसकर हमला, तीन घायल
मेरठ, जून 30 -- मवाना खुर्द गांव में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने सोमवार देर रात हिंसक रूप ले लिया। दुल्हन के पिता ने पांच नामजद युवकों पर पहले फार्म हाउस में मारपीट करने के दौरान धारदार हथियार व लाठी-डंडों के साथ घर में घुसकर हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित ने मवाना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम मवाना खुर्द निवासी जोगेंद्र ने थाना मवाना में दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार रात उनकी पुत्री दिव्या का विवाह समारोह गांव स्थित रिजवी फार्म हाउस में आयोजित था। आरोप है कि देर रात करीब एक बजे गांव के पांच युवक फार्म हाउस पहुंचे और उनके भतीजे कार्तिक के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए।आरोप है कि करीब एक घंटे बाद सभी आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.