धनबाद, जनवरी 29 -- धनबाद। सरायढेला के कुसुम विहार स्थित रिजॉर्ट में शादी के दौरान 24 नवंबर की रात कंगन चोरी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान बलियापुर के रांगामाटी निवासी सूरज कुमार यादव और उसकी पत्नी रूबी कुमारी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कंगन बरामद कर लिया। थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने बताया कि भेलाटांड़ के बरवाअड्डा एयरपोर्ट के पीछे रहने वाले ललन झा ने सरायढेला थाने में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि दुल्हन की बहन के कंगन की चोरी अज्ञात अपराधियों ने कर ली। 1.67 लाख रुपए के सोने के कंगन की चोरी हुई थी। साथ ही 12 हजार की भी चोरी कर ली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...