बदायूं, मई 8 -- शादी समारोह में घुसते समय युवक के साथ गालीगलौज और लाठी-डंडों से मारपीट करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मारपीट में युवक घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला दातागंज थाना क्षेत्र का है। गांव डहरपुर कला के रहने वाले रवेंद्र पुत्र मोरपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 25 अप्रैल को ग्राम शाहजहांपुर में अनमोल पुत्र विशनू की शादी में दावत खाने गए थे। आरोप है कि घर में घुसते समय नितिन, भूपराम, जितेन्द्र और सुखवीर ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिससे उन्हें कई चोटें आईं। यह भी पढ़ें- गाली-गलौज का विरोध करने पर मारपीट आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने और दोबारा पीटने की धमकी भी दी। घायल युवक इलाज कराने के बाद...