सोनभद्र, मई 12 -- सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बढ़ौली में रविवार की रात शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि बहुआर निवासी अशोक कुमार 10 मई को बढ़ौली गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। आरोप है कि वहां मौजूद मिथलेश, चन्दन और इंण्लेश ने किसी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। जब अशोक कुमार ने झगड़ा करने से मना किया तो तीनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में अशोक कुमार के हाथ में चोट आई तथा सिर फट गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में ...