रुद्रपुर, मार्च 9 -- नानकमत्ता। नानकमत्ता के कौंधाखेड़ा गांव में रविवार की रात्रि करीब 12 बजे शादी कार्यक्रम के दौरान अचानक फायर से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन हल्द्वानी ईलाज के लिए ले गये। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुटी है। रविवार की रात्रि में कौंधाखेड़ा में युवती का शादी समारोह चल रह था। डीजे में लोग थिरक रहे थे। बैंड व डीजे की आवाज के दौरान अचानक 30 वर्षीय बूटा सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी ग्राम कौंधाखेड़ा को गोली लग गयी। परिजनों के अनुसार दाहिने हाथ में अज्ञात कारणों से गोली लग गई। किसने गोली चलाई इसकी जानकारी भी नहीं मिल पायी। घायल बूटा सिंह को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानकमत्ता ले गये। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन हल्द्वानी ले गये। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। गोली लाइसेंसी हथियार से चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.