शादी समारोह में युवक की हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, जून 10 -- गोरखपुर। शादी समारोह में हुए विवाद के दौरान युवक की पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महादेव झारखंडी निवासी बोरा उर्फ अजय के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, 8 मई को एक शादी समारोह में डीजे पर नृत्य और भोजन के दौरान प्लेट गिरने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी विवाद में वादी के भाई की पिटाई कर हत्या कर दी गई थी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.