कुशीनगर, मई 8 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित विवाह समारोह के दौरान मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। बरातियों और ग्रामीणों के बीच हुई मारपीट में दूल्हा समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार पहले कप्तानगंज स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर किया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया। उपचार के बाद तीसरे दिन सभी लोग घर लौटे और अब कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटे हैं। घटना 5 मई की बताई जा रही है। खड्डा थाना क्षेत्र के नौगांव निवासी कन्हैया सिंह के पुत्र गोलू सिंह की बरात 5 मई को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तुरकहा गांव निवासी महंथ सिंह के यहां गई थी। विवाह की रस्में चल रही थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.