गुमला, मई 9 -- भरनो। करंज पुलिस ने कांड संख्या 03/26 के आरोपी पालकोट थाना क्षेत्र के चैनपुर कोनसलता निवासी 25 वर्षीय अशोक कुमार सिंह को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तीन मई को दतिया गांव में फुलेद्र सिंह की बेटी की शादी के दौरान जयमाला मंच पर दोनों पक्षों के युवकों के बीच विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर लड़की पक्ष के संतोष सिंह के साथ मारपीट की गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान रिम्स रांची में उसकी मौत हो गई। मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...