हरदोई, अप्रैल 25 -- हरपालपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम भदार में शादी समारोह के दौरान एक युवक के साथ मारपीट का मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरपालपुर के ग्राम भदार निवासी रिंकू पुत्र जागेश्वर ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल की रात वह गांव में ही एक बारात में खाना बना रहा था। तभी गांव के कुरेन्द्रपाल और सोनू पुत्र रामरतन शराब के नशे में आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों और डंडों से रिंकू की पिटाई कर दी। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। जाते समय आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे गए। यह भी पढ़ें- दावत में दबंगई, महिला से मारपीट, बचाने आए परिजनों पर हमला प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार पंकज ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर की गईं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...