जौनपुर, मई 20 -- रामनगर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के फत्तूपुर गांव में शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और चाकूबाजी की घटना में कई लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज कराने के बाद पीड़ित पक्ष ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फत्तूपुर गांव निवासी नगीना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 मई को उसकी पुत्री पूजा की शादी थी। विवाह कार्यक्रम के दौरान गांव के सुदामा, अंकित, पंकज व सोनू पुरानी रंजिश को लेकर जनवासे में पहुंच गए और विवाद करने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिया। मारपीट में सुजीत कुमार, अजीत कुमार, भरथू, राकेश और कृष्णा घायल हो गए। चाकू लगने से कृष्णा और अजीत को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जन...