हाथरस, दिसम्बर 11 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। थाना हाथरस जंक्शन के गांव महौ में गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में घरातियों में आपस में झगड़ा हो गया। जब लड़की के रिश्तेदार ने बीच बचाव किया तो एक राय होकर लोगों ने मारपीट कर डाली। पथराव कर डाला। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सितारा बेगम ने थाना हाथरस जंक्शन में तहरीर दी है, जिसमें तीन लोगों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। सितारा बेगम ने अपनी तहरीर में बताया कि उनकी ननद की शादी में शामिल अपने पूरे परिवार के साथ गई थी। सात दिसम्बर की रात घरातियों में आपस में झगड़ा हो गया। जब उसके पति ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो फैजान खां उर्फ लुक्का, साहुनी और मौहम्मद खां ने उसके पति को लात-घूंसों और डंडों से मारकर घायल कर दिया। उसके बाद हमलावरों ने पथराव करना शुरु कर दिया। इसमें उनके पति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.