पूर्णिया, अप्रैल 21 -- बायसी, एक संवाददाता। जिले के अमौर थाना क्षेत्र से दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। यहां शादी समारोह में गयी एक पांच वर्षीय बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। बच्ची की खून से लथपथ लाश समारोह स्थल से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर अवस्थित एक खेत से बरामद की गई है। घटना क्यों घटी, इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। घटना अमौर थाना के बागढर मधवा कोला पंचायत के वार्ड नंबर सात की है। मृतक बच्ची की पहचान मधवा कोला निवासी मंजीत की पुत्री सोमिया कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते रविवार की संध्या बच्ची अपनी मां के साथ बागढर में स्थित शादी समारोह में हिस्सा लेने गयी थी। यह भी पढ़ें- बिहार में हैवानियत, 5 साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या; शादी का भोज खाकर लौट रही थी लड़की बच्ची अचानक समारोह स्थल से गायब हो गयी। ...