शादी समारोह में महिला के बैग से सोने के आभूषण चोरी
फरीदाबाद, मई 3 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। शादी समारोह के दौरान एक महिला के बैग से सोने के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता सुदेश पत्नी रोहित निवासी सेक्टर-63 फरीदाबाद ने बताया कि वह गांव जवां में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने सोने के आभूषण बैग में रख दिए थे। बाद में बैग मिलने पर उसमें से आभूषण गायब थे। पीड़िता ने शक जताते हुए एक परिचित से पूछताछ की मांग की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल यादव ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- वैवाहिक कार्यक्रम में बैग से नकदी और लाखों के जेवर चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.