बिजनौर, अप्रैल 29 -- चंदक।मंडावर क्षेत्र के चंदक में एक शादी समारोह के दौरान बारात में आये परिवार के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एक महिला ने पुलिस में तहरीर में आरोप लगाया कि वह अपने परिवार के साथ बैंक्वेट हॉल चंदक में ग्राम सिसोना थाना किरतपुर क्षेत्र से बारात में शामिल होने गई थी। आरोप है कि उसी बारात में ग्राम सिसोना के सुनील पाल पुत्र कृपाल सिंह, कमल पाल पुत्र रमेश, संजम पुत्र नरेश, चन्द्रमान पुत्र छोटे, हिमांशु पुत्र कालीराम, गोलू पुत्र चन्द्रमान, नरेश कुमार पुत्र छोटे सिंह,आदि ने अपने अज्ञात साथियों के साथ परिवार, बेटियों और दामाद अंकुर कुमार के साथ दुर्व्यवहार किया। यह भी पढ़ें- रुकनपुर गांव में डीजे पर बारातियों में जमकर मारपीट, च...