रुडकी, फरवरी 6 -- शादी समारोह में बज रहे डीजे को कराया बंद, लैपटॉप जब्त -लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में की थी शिकायत रुड़की, संवाददाता। देर रात तक शादी समारोह में डीजे बजने की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे को बंद कर दिया। साथ ही डीजे संचालक का लैपटॉप भी जब्त कर लिया है। बैंक्वट हॉल संचालक को भी पुलिस ने जमकर फटकार लगाई है। हरिद्वार रोड पर एक स्थित एक बैंक्वट में गुरुवार की रात को शादी का आयोजन था। जिसमें देर रात तक डीजे बजाया जा रहा था। देर रात तक डीजे पर बज रहे गाने पर बराती डांस कर रहे थे। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस से कर दी। देर रात तक डीजे बजाये जाने की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने डीजे संचालक को फटकार लगाते हुए लैपटॉप कब्जे में ले लिया। पुलिस ने डीजे संचालक पर जुर्माना लगाया है। साथ ही डीजे संचालक और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.