शादी समारोह में फोटो खींचने को लेकर बवाल, दूल्हा समेत कई घायल- पेज 5 लीड
औरंगाबाद, मई 17 -- गोह थाना क्षेत्र के दुल्ला बिगहा नहर पुल के समीप स्थित सूर्य मंदिर में शनिवार देर शाम आयोजित एक शादी समारोह में फोटो खींचने को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद असामाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया। मारपीट की इस घटना में दूल्हा सहित दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज गोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।
घायलों की पहचान घायलों में भगवानपुर गांव निवासी दूल्हा जयप्रकाश पासवान, भीम पासवान, अजित पासवान, गौतम पासवान, विकास पासवान, संतोष पासवान, धर्मराज पासवान, संगीता देवी, मुन्ना देवी तथा भौठाही गांव निवासी राजू पासवान और संगीता देवी शामिल हैं। बताया गया कि जयप्रकाश पासवान की शादी रफीगंज थाना क्षेत्र के सीमा गांव की युवती से हो रही थी। शादी की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान सिंदूरदान के समय कुछ युवक वहां पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.