मुरादाबाद, अप्रैल 8 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव ग्वारऊ में एक शादी समारोह के दौरान एक युवक ने पत्थर फेंकें, जिससे शादी में आए कुछ लोग चोटिल हो गए। इस मामले में तहरीर के बाद पुलिस ने एक पर मुकदमा दर्ज किया है। ग्वारऊ गांव के विनय पुत्र प्रेमपाल ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसके भाई रोहित की शादी 11 मार्च की थी। उनके दरवाजे के आगे शादी के खाने का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि रात्रि 1 बजे पंडाल में पड़ोसी भोगराज पुत्र ओमप्रकाश ने छत से ईंट पत्थर फेंक कर मारे, जिसमें चार रिश्तेदारों के चोटें आई। तहरीर पर पुलिस ने भोगराज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...