लखनऊ, फरवरी 22 -- गोमतीनगर विराटखंड में शादी समारोह में फायरिंग से हुई एलडीए कर्मी सुनील यादव की मौत के मामले में आरोपी शास्वत दो दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि आरोपी शास्वत सरकारी विद्यालय में शिक्षक है। वह गोमतीनगर विस्तार के अलकनंदा अपार्टमेंट में परिवार के साथ रहता है। उसका ताल्लुक पूर्वांचल से है। पुलिस की दो टीमों ने आरोपी शिक्षक शास्वत की तलाश में आजमगढ़ और वाराणसी में डेरा डाल रखा है। करीबियों से पूछताछ में पुलिस को अहम जानकारियां मिली हैं। उसके आधार पर पुलिस उसके संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। घटना के बाद घर पर लगा ताला, परिवारीजन भी फरार इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक घटना के बाद से आरोपी शास्वत के घर पर ताला लगा है। उसके घर वाले भी फरार हैं। पुलिस की टीमें उसके रिश्तेदारों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.