बेगुसराय, अप्रैल 24 -- बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में नूरजमापुर पंचायत के अंबेडकर नगर वार्ड नंबर 01 में गुरुवार की रात एक शादी समारोह में गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। गोली चलने की घटना के बाद शादी समारोह में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं, घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया। घायल व्यक्ति की पहचान पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत पहाड़पुर गांव निवासी जोगिंदर पासवान के 40 वर्षीय पुत्र कंचन पासवान के रूप में की गई है जो टेंट हाउस में मजदूर के तौर पर काम करने आया था। वह पहाड़पुर पंचायत से वार्ड का पंच सदस्य भी बताया गया है। जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.