रामपुर, मई 2 -- पुलिस ने शादी समारोह के दौरान जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल अवैध असलहे और बोलेरो गाड़ी भी बरामद कर ली है। बीती 27 अप्रैल को कोतवाली क्षेत्र के गांव डिबडिबा निवासी परगट सिंह के फार्म पर एक वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बोलेरो सवार 4-5 युवकों ने बरेली जनपद के बिसलपुर निवासी मुकेश को निशाना बनाकर फायरिंग की थी। इस हमले में मुकेश तो बाल-बाल बच गया था, लेकिन वहां मौजूद भगवानदास और जसविंदर सिंह छर्रे लगने से घायल हो गए थे। यह भी पढ़ें- तिलक समारोह में गोली चलाने वाले भेजे गए जेल तहरीर के आधार पर पुलिस ने अजयपाल, अमन और विक्रमजीत सिंह उर्फ जोरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.